छत्तीसगढ़

उद्घाटन से पहले ही उखड़ा करोड़ों का पुल, जगदलपुर में PWD का घटिया काम उजागर

जगदलपुर।  एक ओर जहां सरकार लोगो के रोजगार विकास और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत सुदृढ़ करने जीरो टालरेंस को लेकर सख्त है, तो वहीं लोकनिर्माण विभाग लालफीताशाही और भ्रष्टाचार का चारागाह बना है। और शासन को करोड़ो का पलीता लगा रहे हैं।

वैसे PWD मे भ्रष्टाचार कोई नई बात नही है। आए दिन ऐसे कई मामले है ,जो इस विभाग की कारगुजारियों को उजागर करती है। नया मामला तो बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर गोरियाबहार पर बने नये पुल की है।जिसकी लागत मुल्य 12 करोड़ 63 लाख रुपए का है जिसका निविदा PSA कॉन्ट्रैक्शन रायपुर की पार्टी को मिला था, जिसमें निविदा के अनुसार पुलिया को 24नवंबर 2022 तक कार्यपूर्ण किया जाना था, पुल आज तक उद्घाटन की बाट जोह रहा उससे पहले पुल पर बडे बड़े गड्डे हो गये, अंदर की सरिया भी झांक रही है।
 

अभी उद्घाटन के पहले ये हाल है, जिससे यह साबित होता है कि कितना गुणवत्ता विहिन एवं घटिया काम हुआ है,जिसका आगे तो भगवान ही मालिक है।