मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
2026-04-09 02:40 PM
221
गौरेला-पेंड्रा बाईपास से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार कैंपर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान सुशीला वर्मा और बेला कली पंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक लल्लू और उसका साथी मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन में फंसे परिचालक संदीप यादव को पुलिस ने बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस, यातायात पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।