छत्तीसगढ़

Breaking News: नक्सल कमांडर कोसी और मंगडू के दल के साथ मुठभेड़, कई नक्सली घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के बंडा कन्हईगुड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। डीआरजी  के जवान नक्सल कमांडर कोसी और मंगडू की मौजूदगी की खबर पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में नक्सली ज्यादा देर टिक नहीं पाए और मैदान छोड़कर भाग गए। मुठभेड़ में चार पांच नक्सलियों के घायल होने का अनुमान है।
 
सुकमा के कोंटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलपोच्चा, नुलकातोंग गोमपाड़ क्षेत्र में नक्सल कमांडर कोसी और मंगडू की मौजूदगी के इंटेलिजेंस पर सुकमा DRG की टीम को नक्सल विरोधी अभियान के तहत उक्त स्थानों की ओर रवाना किया गया था। इस अभियान के दौरान आज सुबह बंडा कन्हईगुड़ा के पास रोड पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया और सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग की गई। इसके बाद जवानों ने तुरंत मोर्चा लेते हुए जवाबी कार्यवाही की। दोनों ओर काफी देर तक फायरिंग हुई, जिसके बाद नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा।