छत्तीसगढ़

यदि आपका भी ई चालान पेंडिंग है तो हो जाए सावधान।

रायपुर। राजधानी रायुपर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के मोबाइल पर ई-चालान भेजा रहा है। जिसे लोग अदा भी कर रहे है। लेकिन कुछ लोग इसमें लापरवाही कर रहे है। यदि आपका भी ई-चालान अगर पेंडिंग हैं तो सावधान हो जाइये। क्योंकि  यातायात पुलिस अब ऐसे वाहनों की जब्ती बनाएगी। विगत दो दिनों में 135 वाहनों पर ई चालान भुगतान ना करने पर की गई कार्यवाही।

बता दें कि रायपुर शहर में स्मार्ट सिटी के तहत लगभग सभी मार्गों एवं चौक चौराहा में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके माध्यम से वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन एवं अनुशासन लाने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकास कुमार के निर्देशन पर यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के द्वारा जिन वाहन चालकों का ई-चालान माननीय न्यायालय में पेंडिंग है उनके घर पर यातायात पुलिस नोटिस लेकर पहुंच रही है। साथ ही पेंडिंग ई-चालान का निराकरण करवाया जा रहा है। ई-चालान का भुगतान नहीं करने पर वाहन जब्त की भी कार्यवाही की जा सकती है। विगत दो दिनों में 135 वाहनों पर की गई कार्यवाही।

यातायात पुलिस से सतीश सिंह ठाकुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि जिनका दिसंबर 2025 के पूर्व का माननीय न्यायालय में ई चालान पेंडिंग है वे कार्यालयीन समय में यातायात कार्यालय कालीबाड़ी रायपुर में  पहुंच कर आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 9 मई 2026 हेतु दिनांक 5 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाए अन्यथा असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।