महाराष्ट्र मंडल में फिट उत्सव 25 अप्रैल को
- युवा समिति का आयोजन, शामिल होंगे सभी उम्र के लोग
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की ओर से महाराष्ट्र मंडल भवन में एक दिवसीय फिट उत्सव का आयोजन शनिवार, 25 अप्रैल को शाम पांच बजे से किया जा रहा है। जिसमें जुंबा, एक्सरसाइज, शांति पूर्ण मेडिटेशन, हेल्दी स्नैक्स और मजेदार फिटनेस चैलेंज का आयोजन होगा।
युवा समिति की प्रमुख डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि आज हम अच्छी सेहत के लिए काफी परेशान रहते है, सोशल मीडिया में आ रहे रिल्स को कहीं-कहीं सही भी मानते है। कई बार हमें सिर्फ पछतावा हाथ लगता है। आज हमें स्वस्थ्य रहने के लिए अपनी आदतों को बदलना होगा। खानपान में समझदारी दिखानी होगी तभी हम फिट रह सकते है। इन्हीं सब को लेकर मंडल की युवा समिति फिट उत्सव का आयोजन कर रही है।
डा. शुचिता देशमुख ने आगे बताया कि शनिवार को मंडल में आयोजित एक दिवसीय फिट उत्सव में सभी उम्र के लोग शामिल हो सकते है। इस दौरान अपने पसंदीदा गानों पर जुंबा, और स्वस्थ्य रहने के लिए एक्सरसाइज कराई जाएगी। वहीं सस्टेनेबल वेट मैनेजमेंट का सही तरीका लोगों को बताने के लिए हमारे बीच एक्सपर्ट उपस्थित रहेंगे। उत्सव में शामिल लोगों को फंक्शनल एक्सरसाइज और शांति पूर्ण मेडिटेशन कराया जाएगा। वहीं हेल्दी स्नैक्स और मजेदार फिटनेस चैलेंज कार्यक्रम को रोचक बनाएंगे।