छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, प्रशिक्षण शिविर में आया कार्डियक अरेस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। बताया जा रहा है कि तिफरा बिलासपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। वे इस अभियान के प्रभारी भी थे। प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें सिम्स बिलासपुर में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन और प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताया है।
रूपनारायण सिन्हा हाल ही में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए थे, जहां वे कार्यक्रम के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती थी और वे लंबे समय से पार्टी और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे ।
सिन्हा के निधन के बाद भाजपा संगठन सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है। उनके निधन को सार्वजनिक जीवन और योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।