बिलासपुर। केंद्रीय विद्यालय CRPF भरनी में न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज की ओर से 10 और 11 अगस्त को दो दिवसीय दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। चेयरमैन श्री प्रकाश दावड़ा, सेक्रेटरी श्री अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राणा के. वर्गीस के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्कूल के 633 विद्यार्थियों और स्टाफ की ओरल हेल्थ की जांच की।
जांच के दौरान विद्यार्थियों में फ्लोरोसिस, डेंटल कैरीज़, प्रोक्लिनेशन, ओपन बाइट, क्राउडिंग और मैलोक्लूजन जैसी दांतों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। वहीं पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की फैकल्टी डॉ. स्वाति अग्रवाल ने बच्चों और शिक्षकों को सही ब्रशिंग तकनीक, संतुलित आहार और नियमित ओरल हाइजीन के महत्व की जानकारी दी।
शिविर में डॉ. विनी, डॉ. प्रीना, डॉ. आराधना, डॉ. जॉयदीप, डॉ. काशिफ, डॉ. साक्षी, डॉ. सहज, डॉ. सचेत और डॉ. स्तुति ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ की जांच की। शिविर का उद्देश्य दांतों और मुंह से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान कर बच्चों को बेहतर ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना रहा।