दिव्य महाराष्ट्र मंडल

देवेंद्र नगर महिला केंद्र ने लिया पौधरोपण और नशामुक्ति जागरण का संकल्प

रायपुर। अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडल के देवेंद्र नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने पौधरोपण और नशा मुक्ति जागरण का संकल्प लिया। नशा मुक्ति अभियान के लिए जल्द ही रूपरेखा तैयार कर उसे क्रियान्वित किया जाएगा। वहीं बारिश के मौसम के चलते जल्द स्थान का चयन पौधरोपण भी किया जाएगा। बैठक की शुरुआत श्रीराम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। वहीं केंद्र की नई सदस्या संगीत कविश्यर का स्वागत किया गया।

देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिका नम्रता  गंगने ने बताया कि केंद्र की दूसरी बैठक सदस्य साक्षी टोले के निवास पर आयोजित की गई थी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पौधरोपण का संकल्प लिया। इसके लिए जल्द की तिथि फाइनल की जाएगी और पौधरोपण किया जाएगा। वहीं नशा के ओर जाते युवा पीढ़ी को रोकने के लिए स्कूलों में जाकर नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा और बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

नम्रता ने आगे बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के मनोरंजन के लिए रोचक गेम भी खिलाए गए। सावन में चूड़ियों का गेम महिलाओं ने उत्साह के साथ खेला। डायस की मदद से गेम खेला गया। डायस फेंकने पर जितना नंबर आता उतनी चूड़ी प्रतिभागी को अपने हाथ में डालनी थी। दो आने पर दूसरी उंगली में एक चूड़ी, चार आने पर चौथी उंगली पर एक चूड़ी और छह आने पर सभी चूड़ी वापस बाक्स में। इस खेल में रोशनी मेढ़ेकर प्रथम और शीतल रणदिवे द्वितीय रही।

इस अवसर पर साक्षी टोले, सविता भागड़ीकर, दिपाली अमीन, मीना लोणकर, नम्रता गंगने, हर्षिला भारंदी, शीतल रणदिवे, श्येता सांयकर, शुखी दशहरे, रोशनी मेढ़ेकर, सुनीता आजीकर, कुमुद लाड, संगीता कविश्वर, भारती देवरणकर उपस्थित थे।