दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में पार्थिव शिवलिंग पूजन 14 अगस्त को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से मंडल परिसर में शुक्रवार 14 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि श्रावण मास के उपलक्ष्य पर पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया है। पूजा में कोई भी भाग ले सकता है।

सृष्टि दंडवते ने आगे बताया कि पूजा में शामिल होने के इच्छुक भक्त समिति के समन्वयक और प्रमुख से संपर्क कर सकते है। 13 अगस्त की शाम 5 बजे तक इच्छुक लोग अपना नाम दे सकते है।  पूजा के बाद भोजन प्रसादी की व्यवस्था होगी। पूजा का सामान जैसे हल्दी, कुमकुम, गंध, अक्षत, चिल्हर पैसे, सुपारी, पंचामृत, तेल, दीया, बेलपत्र, फूल अपने साथ लाना होगा। कार्यक्रम के लिए भक्तों से 200 रुपये की और जोड़े से पूजन पर 300 रुपये की सहयोग राशि ली जा रही है।  अधिक जानकारी के लिए प्रिया बक्षी 903985277, अपर्णा देशमुख 7869975209 और मनीषा वरवंडकर 958400996 से संपर्क किया जा सकता है।