छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी के बच्चों ने सेलिब्रेट किया बाल दिवस

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा टाटींबंध में संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा शुक्रवार 13 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने जहां एक ओर पासिंग-पास गेम खेला वही दूसरी ओऱ शिक्षिका  मेघा पोतदार ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताते हुए उन्हें बिस्कुट और चाकलेट खिलाया। 

महतारी सदन में संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी की प्रभारी डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि दिपावली और छठ पूजा के कारण आज बच्चों की उपस्थिति कम थीं। फिर भी बच्चों ने उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया। शिक्षिका मेघा पोतदार और अंबिका जायसवाल ने बच्चों से पासिंग पास गेम और चेयर रेस कराई। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।  बच्चों ने मनमोहक गानों और डांस का आनंद भी उठाया।