छत्तीसगढ़

शादी समारोह में शामिल होने गए भाजपा नेता की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में नक्सलियों ने फिर एक बार कारनाया करतूत को अंजाम दिया। इस बार नक्सलियों ने एक स्थानीय भाजपा नेता की हत्या कर दी। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गई है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने गए जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर नक्सलियों ने प्राणघातक हमला किया है। जिसमें वह गभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा मामला तियानार थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के शांति वार्ता प्रस्ताव के बीच नक्सलियों के स्माल एक्शन की टीम ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हाल ही में गृहमंत्री ने नक्सलियों से बातचीत करने की पहल की थी. इस बीच आज माओवादियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। तिरुपति कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे. समारोह से निकलते वक्त नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।