बीजापुर में नक्सली मुठभेड़... दो नक्सली ढेर, जवानों ने किया नक्सली कैंप ध्वस्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से नक्सली मुठभेड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार की देर शाम एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों की लाश के साथ हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं जवानों ने नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त किया है।
सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के बेदरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली थी कि, घने जंगल में नक्सली एकत्र हुए हैं उनके साथ नेशनल पार्क एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सलियों की भी मौजूदगी भी हैं। इसके बाद बीजापुर से पुलिस फोर्स की एक टुकड़ी को मौके के लिए रवाना हुई। जवानों को पास आता देख नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुहतोड़ दिया।
करीब 25 मिनट तक दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद किया गया। इसके साथ ही हथियार और विस्फोटक समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग की चीजें भी मिली हैं।