लोकसभा चुनाव 2024: राजदनांदगांव निगम में शत प्रतिशत मतदान करने एवं प्रेरित करने अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ
रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजनांदगांव के नगर निगम सभागृह में शत प्रतिशत मतदान एवं मतदान के लिए प्रेरित करने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली। वहीं एसएलआरएम सेन्टरों में स्वच्छता दीदीयों ने रंगोली के माध्यम से मतदान करने संदेश दिया।
निगम आयुक्त गुप्ता के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके ने अधिकारियों व कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी कि हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसएलआरएम सेन्टरों के स्वच्छता दीदीयां भी लोकसभा में शतप्रतिशत मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे है, इसी कडी में इंदिरा नगर,राजीव नगर, लखोली, 18 एकड़ एवं रेवाडीह एसएलआरएम सेन्टर में स्वच्छता दीदीयों ने मतदान करने रंगोली बनाकर शपथ लिया। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने एवं अपने परिवार तथा आस पास के लोगों एवं जान पहचान के लोगों को लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने बिना किसी प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करने अपील की शपथ लिया।