राजधानी रायपुर के बाद अब राजनांदगांव में फैला डायरिया... वार्डों में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
रायपुर। राजधानी रायपुर के बाद अब राजनांदगांव में डायरिया तेजी से फैल रहा है। पीलिया और डायरिया की चपेट में आने से राजनांदगांव में दर्जनों लोग पीड़ित हो गए है।
राजनांदगांव निगम सीमा क्षेत्र के चिखली वार्ड क्रं. 5 व 6 में पीलिया व डायरिया फैलने की जानकारी होते ही निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर नगर निगम की टीम गंदे पानी आने वाले क्षेत्रों में पानी की जांच कर रही है तथा स्वास्थ्य अमला गैंग लगाकर विशेष सफाई अभियान चला रही है। साथ ही वार्डवासियों को एतियात बरतने समझाईस दी जा रही है।
आयुक्त ने तकनीकी एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा है कि चिखली के प्रभावित क्षेत्रों में घर घर जाकर गंदे पानी की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करें, साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलावे। शाम को पेयजल सप्लाई के समय आयुक्त के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके जल विभाग के अमला के साथ पीलिया डायरिया प्रभावित क्षेत्र में पानी की जांच की।
चिखली के दोनो वार्डो में विशेष गैंग लगाकर नाली नालो की सफाई कर दवा का झिडकाव किया जा रहा है, लोगों सावधानी बरतने, पानी छानकर उवालकर पीने समझाईस दी जा रही है। इसके अलावा दो मोबाईल मेडिकल वेन के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं जल विभाग का अमला लगातार कार्य कर रहा है।