सुकमा में नक्सली मुठभेड़... जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया.. सर्चिंग जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा से एक बड़ी नक्सली खबर निकलकर सामने आ रही है। सुकमा के टेटमड़गु में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। इसके साथ ही जवानों ने मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के टेटमड़गु इलाके में डीआरजी और कोबरा के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया है। जवानों की जवाबी कार्रवाई देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।
जवानों ने मौके से एक नक्सली के शव के साथ हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है। मौके से एक BGL भी बरामद किया गया। वहीं दूसरी तरफ जवानों द्वारा अभी भी घटनास्थल और आस-पास के इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।