छत्तीसगढ़

टाउनशिप के एक तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग... सामान हुए खाक

Raipur News:  भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-6 स्थित तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आगजनी से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6 बजे सेक्टर-6 में प्रवीण पटेल का तीन मंजिला मकान है। जिसमें सबसे ऊपर आग लगी थी। घटना की जनकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दुर्ग से फायर ब्रिगेड लेकर टीम रवाना हुई। समय रहते आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। उनका कहना है कि यदि आग बुझाने और देर होती तो आग आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लेती। समय पर आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया। भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक, आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।