छत्तीसगढ़

बिलासपुर में हिंदू नववर्ष, गुड़ी पाडवा पर हुआ सामूहिक सुंदर काण्ड पाठ

 बिलासपुर। गुड़ी पाड़वा यानी हिंदू नववर्ष मंगलवार के दिन पड़ने के कारण सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ समिति टिकरापारा बिलासपुर ने राम रक्षा स्त्रोत, राम नाम 108 बार के साथ साथ ही  सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के बाद आरती की गई एवं प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।

आय़ोजन में सभी का भरपूर सहयोग रहा, जिसमें सभी ने यह निर्णय लिया कि घर के भगवान को चढ़े पुष्प नदी, तालाबों में न विसर्जन करेंगे अपितु उसे हर सप्ताह सूखा कर समिति के पास जमा करेंगे समिति उसे संग्रह कर उसे शहर की एक संस्था को देकर उससे खाद बनाएगी। जिससे नदी, तालाब स्वच्छ रह सके।

इस अवसर पर अविनाश गोरे, नीरज जोशी, दीपक माहुरकर, प्राजक्त चौधरी, अक्षय अलकरी, नितिन तामडू, शुभांगी मोने, सुनंदा तिजारे, प्रीति पांसे, मंजिरी शास्त्री एवं अन्य राम भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।