छत्तीसगढ़

CBSE 12th Result 2024 : CBSE 12वीं के रिजल्ट जारी, 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज सोमवार (13मई) को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल सीबीएसई 12वीं में 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट CBSE की आधिकारिक वेबसाईट cbseresults.nic.in में जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा डिजिलॉकर और स्टूडेंट्स उमंग ऐप और इन वेबसाइट पर भी जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in, results.gov.in

बता दें, इस साल भी लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों में उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 91.52% और लड़कों में 85.12% है।  शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए कक्षा 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च को और कक्षा 12 की 2 अप्रैल को समाप्त हुईं। 10वीं कक्षा के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं।