छत्तीसगढ़

नारायणपुर में कांग्रेस नेता पर और परिवहन संघ के सचिव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर मोहल्ले में आकर ताबड़तोड़ गोली मारी। फायरिंग में नेता की मौके पर ही मौत हो गई।

मिल रही जानकारी के अनुसार बीती रात में विक्रम बैस बखरुपारा के अपने फॉर्म हाउस में था। जब वह घर से बाहर निकले तो कुछ हमलावरों ने मौक़ा देखते ही उन फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में नेता के सिर और पेट पर गोली लग गई। गोली लगने से कांग्रेस नेता नीचे जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों को देखते ही हमलावर फरार हो गए।

कांग्रेस नेता विक्रम बैस नारायणपुर ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष के साथ ही परिवहन संघ के सचिव थे। बताया जा रहा है कि हमले में नेता को तीन गोली लगी है। कांग्रेस नेता पर हमला किसने किया? इसके पीछे किसका हाथ है? नेता को क्यों मारा गया? फिलहाल इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।