शहर के नामचीन होटल सजीं थी जुएं की फंड... पहुंची पुलिस और सात व्यापारियों को दबोचा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित एक नामचीन होटल में रायगढ़ और सक्ती जिले से आए व्यापारियों ने जुए की फंड सजाई थी। तभी पुलिस की रेड पड़ गई और 7 व्यापारियों को दबोच लिया गया। छापे के बाद 87 हजार 70 रुपये ही जब्त की गई हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि शहर के नामचीन होटल में जुआरियों का फड़ जमी है। इसके बाद ढिमरापुर रोड स्थित इस होटल में दबिश दी गई। इस छापामार कार्रवाई में जुआ खेलते 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ सिटी कोतवाली थाने की टीम ने कार्रवाई की। साथ ही सभी को थाने लाया गया. उनसे मिले 87 हजार 70 रुपये को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने बतायाकि मामले में मनोज अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 44 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ, प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 7 सक्ती थाना व जिला सक्ती, अंकित अग्रवाल पिता अशोक कुमार अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी जैन मेडिकल खरसिया वार्ड क्रमांक 14 चौकी खरसिया, संदीप अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल उम्र 38 साल निवासी अग्रसेन मार्ग खरसिया वार्ड क्रमांक 15 चौकी खरसिया, आकाश पंसारी पिता कैलाश चंद्र पंसारी उम्र 30 साल निवासी जिंदल प्लाजा के पीछे वार्ड क्रमांक 15 थाना व जिला सक्ती, कैलाश अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ और सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय उम्र 41 साल वार्ड क्रमांक 13 थाना व जिला सक्ती को गिरफ्तार किया गया।