मानसून 2024: इस दिन भारत में पहुंच रहता है मानसून.... छत्तीसगढ़ में 15 मई को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
रायपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने के लिए तैयार है। आईएमडी के मुताबिक, इस क्षेत्र में लगभग जिस समय बारिश होती है, उसी के हिसाब से मानसून आ रहा है। पोर्ट ब्लेयर में आमतौर पर 20 मई के आसपास मानसून की शुरुआत होती है।
छत्तीसगढ़ के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम विदर्भ के उपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते प्रदेश में 15 मई को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है । प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। मानसून की शुरूआत बंगाल की खाड़ी में प्रारंभ हो चुका है । 19 मई के आसपास अंडमान और निकोबार द्वीप तक पहुंच सकता है ।
दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में किसी प्रकार का कंवेक्शन विकसित हो रहा है। यह निचले स्तर पर चक्रवाती सर्कुलेशन से जुड़ा है, जिससे क्षेत्र में कंवेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। हवाएं भी ज्यादातर दक्षिण-पश्चिमी हो रही हैं. इसलिए, 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।