एक साथ उठी 19 अर्थी... गांव में पसारा मातम, अंतिम संस्कार में डिप्टी CM शर्मा हुए शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम सेमहारा में जब मंगलवार को एक साथ 19 लोगों की अर्थी उठी तो पूरे गांव में मातम पसर गया। अंतिम संस्कार में शामिल सभी की आंखें नम हो गई। हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार हृदय विदारक रहा।
एक ही चिता पर 10 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। अंतिम संस्कार में डिप्टी CM विजय शर्मा भी शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक, कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई। पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया।