गरियाबंद के छैला जंगल में फंदा लगाकर तेंदुआ का शिकार...आरोपी भेजे गए जेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र इंदागाव देवभोग अमलीपदार छैला जंगल में जंगल में फंदा लगाकर वन्य प्राणी तेंदुआ का शिकार किया गया। वन विभाग ने आरोपी को पकड़कर वन अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत कर जेल भेजा दिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल ने 19 मई को इंदागांव परिक्षेत्र के उप परिक्षेत्र अमलीपदर अंतर्गत छैला में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। इस संबंध में पतासाजी करने पर संदिग्ध आरोपी राजमन डोला, जाति-गोंड़ उम्र 49 वर्ष ग्राम-हल्दी, पोस्ट-गोना, थाना-रायघर, जिला-नवरंगपुर (ओड़िसा) को पकड़ा गया।
आरोपी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उनसने वन्यप्राणियों के अवैध शिकार के उद्देश्य से फंदा लगाया गया था। जिसमें फंसकर तेंदुए की मौत हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गय़ा। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृत तेन्दूआ का नियमानुसार शव परीक्षण उपरांत विधिवत दाह संस्कार किया गया।
अन्य अपराधियों की पतासाजी एवं घर-पकड़ के लए टीम गठित की गई है। इस कार्यवाही में अश्वनी दास मुरचुलिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (देवभोग), बिम्बाधर यदू, वनपाल दिनेश चन्द्र पात्र, वनपाल खेत्रमोहन साहू, वनरक्षक लम्बोदर सोरी वनरक्षक खिलेश नगारची, वनरक्षक ओमेश साहू, वनरक्षक लखन राम यादव, बलिराम यादव, अलेख राम, परदेशी प्रधान अग्नि सुरक्षा श्रमिक तथा दैनिक सुरक्षा श्रमिकों का इस कार्यवाही में विशेष योगदान रहा।