छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस सांसद को मिलेगी मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में जगह... पीएमओ से आया फोन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम शपथ लेंगे। इनके साथ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। मोदी मंत्रिमंडल में होने वाले सांसदों को पीएमओ से सीधे फोन आ रहा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। शपथ ग्रहण से पहले तोखन साहू को पीएमओ सो फोन आया जिसके बाद वे पीएमओ आवास पहुंचे।

बतादें कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा के सांसद जीत दर्ज की है। किसान परिवार में जन्मे पले बढ़े सरपंच से लेकर विधायक का सफर करने के बाद पहली बार तोखन साहू सांसद बने हैं, उन्हें केंद्रीय नेताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने का फैसला लिया है। इस खबर से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों और भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सांसद के गृह ग्राम लोरमी में भी खुशियां मनाई जाने लगी हैं।

 #WATCH | Delhi: NDA leaders attended the tea meeting at 7 LKM, the residence of PM-designate Narendra Modi.