कांकेर में बीएसएफ जवान की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीएसएफ के एक जवान की सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक जवान का नाम मदन कुमार था, जो 94वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए शव को पखांजूर लाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि एएसपी प्रशांत शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मदन कुमार को सिर में गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई, जहां बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांकेर जिला छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यहां पर बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है ताकि नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. मदन कुमार भी इन्हीं बलों का हिस्सा थे और नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल थे।