संयोगः जन्मदिन एक ही दिन... एक साथ एक ही स्थान से शुरू की नौकरी... साथ ही रिटायर.. विदाई भी एक साथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव से अनुभाग अधिकारी कल्पना श्रीवास्तव एवं अधिक्षण यंत्री सतीश शर्मा को सेवानिवृत होने पर विभाग द्वारा विदाई दी गई एवं उनके किए गए कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर दोनों अधिकारी को पुष्पगुच्छ,शाल श्रीफल , प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करने के साथ उपहार भी दिया गया।
विदाई समारोह में दोनों में एक खास बात की समानता की विशेष चर्चा रही कि दोनों अधिकारी का जन्मदिन 13 जून 1962 है और दोनों ने अपनी सर्विस महासमुंद के एक ही ऑफिस से प्रारंभ किए और सेवानिवृत भी राजनांदगांव के एक ही सर्किल से हुए। ऐसा अद्भुत संयोग शायद ही कही पर मिले। कल्पना श्रीवास्तव ने अपने 40 वर्ष के कार्यकाल में सर्वाधिक समय लगभग 38 वर्ष राजनांदगांव में अपनी सेवा प्रदान की।
विदाई समारोह अत्यंत भावुक पल रहा कुछ लोगों की आंखें भी नम थी। समारोह के पश्चात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने सेवानिवृत अधिकारी को घर तक पहुंचाने आए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य अभियन्ता टीके मेश्राम, गोस्वामी, खोटे, गीता ठाकुर, उषा साहू, सरस्वती अय्यर, भावेश वाल्दे, ज्योति ध्रुव, पीसी साहू, नूरेंद साहू, उईके, अमर लाल चौहान, राजेन्द्र झरिया, गणेश गणपाईले, सुनील वर्मा, मोरेश्वर साहू, जेपी साहू, विनीता खंडेलवाल, भारती यादव, मंडावी के साथ अन्य कर्मचारी शामिल रहे।