छत्तीसगढ़

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे अभिषेक बच्चन, बाबा के दरबार में टेका मत्था, मां-बहन भी रहीं मौजूद

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन गुरुवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी मां जया बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन भी मौजूद रहीं। सभी ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की।

दोपहर 3.45 बजे अभिषेक बच्चन ने बाबा भोलेनाथ का पूजन कर मंदिर से रवाना हो गए। मंदिर के पुजारी और न्यास के सदस्य चंद्र मौली उपाध्याय ने बाबा विश्वनाथ के पूजन संपन्न कराया. इस दौरान अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन ने विश्वनाथ धाम का दर्शन भी किया।