छत्तीसगढ़

हर शनिवार किसी एक सदस्य के घर होगा राम रक्षा स्त्रोत का पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाले राम रक्षा स्त्रोत और  हनुमान चालीसा पाठ का सिलसिला अब देवेंद्र नगर महिला केंद्र द्वारा सदस्य के घर पर किया जाएगा। देवेंद्र नगर महिला केंद्र की बैठक संयोजिका सविता भागड़ीकर के घर पर हुई। बैठक में सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि हर शनिवार को किसी एक सदस्य के घर पर एकत्रित होकर राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

संयोजिका सविता भागड़ीकर ने बताया कि बैठक में महिला केंद्र के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। महाराष्ट्र मंडल से नये सदस्यों को जोड़ने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं गरीब परिवार  के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक मदद और हर संभव मार्गदर्शन देने का निर्णय भी लिया गया। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में लिए निर्णय में सहयोग करने की अपील की है।

संयोजिका सविता भागड़ीकर ने बताया कि आज  की बैठक में प्रत्येक शनिवार को किसी न किसी एक सदस्य के घर एकत्रित होकर राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। बैठक में पद्मजा लाड, कुमुद लाड, चित्रा चिंतावार, मीना लोळकर और साक्षी टोळे प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।