छत्तीसगढ़

अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल होंगे रमन डेका, जानिए कौन हैं नए गवर्नर

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदले दिए हैं। रमन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गयाहै। रमन डेका छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल होंगे। राज्य बनने के बाद नियुक्त किए जाने वाले पहले राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय थे, जिन्होंने 2000 से 2003 के बीच पदभार संभाला था। रमन डेका छत्तीसगढ़ के अगलेराज्यपाल होंगे।

राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के मुताबिक हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। इसके अलावा पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। बता दें कि फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे करीब डेढ़ साल इस पद रहे। अब उनकी जगह असम के रमन डेका ये जिम्मेदारी संभालेंगे।