दिवंगत परिजनों के नाम पर रोपे 51 पौधे, नमन कर लिया सुरक्षा का संकल्प
2024-08-08 08:53 AM
1073
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के प्रतिष्ठित झा परिवार के सदस्यों ने अपने दिवंगत परिजनों के नाम पर पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान नीम, आम, अमरूद, काजू, जामुन, मुनगा और नारियल सहित कई प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।

रिटायर्ड शिक्षिका किरण झा ने बताया कि अपने पुत्र पारिजात के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर अन्य सभी परिजनों को नमन करते हुए वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान हमने तीन पीढ़ी को याद करते हुए उनके नाम से पौधे लगाए।

उन्होंने बताया कि स्व. मेंदनीधर झा एवं श्रीमती सुजान देवी झा एवं परिजनों की पुण्य स्मृति में पौधरोपण किया गया। इस दौरान दिवंगत सारंगधर-शशिकांता झा, अवधेश झा, शैलेष झा, प्रज्ञा मिश्रा, पारिजात झा, वीणाधर-रूखमणी देवी झा, नरेशधर-प्रमिला झा, विकास धर झा, गणेशधर-श्यामा देवी झा, अजय झा, सुरेश धर-सन्नोदेवी झा, अभय-अल्पना झा, विजय झा, राजकुमार ठाकुर, प्रांजल झा, नरेश दत्त-सरस्वती देवी मिश्रा, भूपेंद्र-प्रेमादेवी झा की पुण्य स्मृति में पौधे रोपे गए। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
