छत्तीसगढ़

पार्किंग का निजी उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, निगम का नोटिस जारी

रायपुर। बिलासपुर नगर निगम ने पार्किंग सुविधाओं के निजी और व्यावसायिक उपयोग को लेकर 67 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद भवन मालिकों में हड़कंप मच गया। बता दें निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर भवन शाखा ने नोटिस जारी किया हैं। बताया गया कि, 3 दिन के भीतर पार्किंग को खाली कर उपयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कई स्कूल, अस्पताल, कॉम्प्लेक्स और शोरूम बिना पार्किंग की व्यवस्था के चलाए जा रहे हैं, और पार्किंग क्षेत्रों को अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जा रहा है। जिसके चलते नगर निगम ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी किया हैं। वहीं निगम ने शहर के उन 67 भवनों की पहचान की है, जो पार्किंग का उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं। अब इन भवनों को पार्किंग की स्थिति को सामान्य करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार किया जा सके। बता दें  3 दिन के भीतर पार्किंग को खाली कर उपयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।