छत्तीसगढ़

कट्टे की नोक पर ज्वेलरी शाप में करोड़ों की लूट... तीन युवकों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे के दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने नगरपालिका चौक पर स्थित राजेश ज्वेलरी में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर दुकान के जेवरात पार कर लिए, जिसकी कीमत करोड़ में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो बाइक से चार युवक राजेश ज्वेलर्स के पास पहुंचे। एक युवक बाहर रुक गया और बाकी तीन बदमाश भीतर घुसे।

दुकान में उस वक्त दो ग्राहकों के साथ दुकान संचालक राजेश सोनी वहां मौजूद थे। लुटेरों ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया और धमकाते हुए सभी को चुप रहने का आदेश दिया। और लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दुकान संचालक ने आसपास शोर मचाकर लोगों की इसकी जानकारी दी। रामानुजगंज पुलिस ने लूट की सूचना मिलने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।