छत्तीसगढ़

अनोखा मामला: सक्ती जिले के छपोरा में खुला फर्जी स्टेट बैंक... पहुंची पुलिस तो मैनेजर फरार

रायपुर। आनलाइन ठगी के कई मामले आमतौर पर सुनने के मिलते है, लेकिन इस बार ठगी का ऐसा मामला सामने आया कि लोग भौचक्के रह गए। दरअसल छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के छपोरा में स्टेट बैंक की फर्जी शाखा खोल दी गई। जिसकी जानकारी स्टेट बैंक अधिकारियों को लगी तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

स्टेट बैंक के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना उन्होंने मालखरौदा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम पहुंची एवं जांच की है। एसबीआई के अधिकारियों की शिकायत थी की इनके द्वारा स्टेट बैंक का बड़ा बैनर लगाकर बैंक का सेट अप लगाया गया था। जब जांच टीम मौके पर पहुंची तो कथित बैंक मैनेजर फरार था। शाखा में छः कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने बताया कि पत्र एवं इंटरव्यू के माध्यम से उनको एप्वॉइंट किया गया था। उन्होंने बताया की उक्त शाखा में एम्पलाई को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। उनको बाद में अन्य स्थान में पोस्टिंग किया जाता। मामले में पुलिस की टीम स्टेट बैंक के शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।