छत्तीसगढ़

CGPSC Interview: अभ्यर्थियों के लिए मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य... इन नियमों का करना होगा पालन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) सिविल सर्विस के लिए अब साक्षात्कार का दौर शुरू होगा। कुल 703 अभ्यर्थियों खाली पदों के विरुद्ध चयन के लिए साक्षात्कार किया गया है। सीजीपीएससी के लिए लिखित परीक्षा जून 2023 में हुई थी, जिसके आधार पर चयनित छात्रों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। 15 अक्टूबर से 5 नवंबर तक कुल 703 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। 703 अभ्यर्थियों का चयन 242 पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा के आधार पर किया गया है।

आपको बता दें कि पीएससी के मेंस में 3597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस बार इंटरव्यू के अंकों में भी बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को 100 अंक मिलेंगे। पहले इसके लिए 150 नंबर निर्धारित थे। इंटरव्यू 2 शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से 1 बजे तक और 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

इंटरव्यू से पहले दिन पहले दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। छात्र दस्तावेज सत्यापन नहीं कर पाते हैं, तो साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण अभ्यर्थियों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ बुलाया गया है।