दंतेवाड़ा-नारायणपुर एनकाउंटर: मारे नक्सलियों में 16 पर था 1 करोड़ 30 लाख का इनाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा नारायणपुर सीमा पर हुए मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की टीमें कैंप लौट आई। जवानों ने 31 शवों और भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि सारी बाधाओं को हम तोड़ रहे हैं, इस मुठभेड़ में अब तक की शिनाख्त के आधार एक करोड़ 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली मारे गए हैं।
आईजी ने कहा कि 3अक्टूबर को नारायणपुर-दंतेवाड़ा से डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ग्राम गोवेल, नेंदूर, व थुलथुली की ओर रवाना हुई थी। 4 अक्टूबर को नेंदूर-थुलथुली के जंगल में पुलिस पार्टी एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो की देर शाम तक चली। इस मुठभेड में डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित 18 पुरूष और 13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मृत नक्सलियों में 25 लाख की इनामी पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल है। मौके से एलएमजी, एके47, एसएलआर, सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं। बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियारों की बरामदगी भी की गई है।
मारे गये नक्सलियों में 16 की शिनाख्त हो गई है। इन 16 नक्सलियों पर एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा का इनाम था। मारे नक्सलियों में नीति, डीकेएसजेडसी, सुरेश सलाम, डीवीसीएम, मीना माडकम, डीवीसीएम, अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6, सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, सोहन, एसीएम, बारसूर एसी, फूलो पीपीसीएम पीएलजीए कंपनी 6, बसंती पीपीसीएम पीएलजीए कंपनी 6, सोमे पीपीसीएम पीएलजीए कंपनी 6, जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए कंपनी 6, रामदेर एसीएम, सुकलू उर्फ विजय एसीएम, जमली एसीएम व सोनू कोर्राम व एसीएम अमदेयी शामिल हैं। वहीं अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्रवाई जारी है।