छत्तीसगढ़

यहां लगी हैं ‘भूत बंगला’ झांकी... बच्चों के साथ जरूर जाएं देखने

रायपुर। नवरात्र में प्रदेश के बड़े-बड़े शहरों में आकर्षक झांकियां तो देखने को मिल ही जाती है, लेकिन गांव के युवा ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए राजधानी से लगे ग्राम झीट में नवरात्रि स्पेशल आकर्षक भूत बंगला झांकी बनाई है। जिसे देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आ रहे है। ग्राम झीट पहुंचने के लिए आपको महादेवघाट रायपुरा से पाटन मुख्य मार्ग में जाना होगा। ग्राम मोतीपुर के अगला गांव झीट पड़ेगा। जहां आपको यह झांकी देखने को मिल जाएगी।

आयोजक और युवा इवेंट प्लानर धनंजय सिन्हा ने बताया कि पहली बार ऐसा प्रयोग किया। गांव में खेत की जमीन को समतल कर भूत बंगला कान्सेप्ट में झांकी तैयार की है। इसके साथ छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी मंदिरों की झांकी भी यहां लगाई गई है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। भूत बंगला को देखने के लिए आसपास के गांव के साथ कुम्हारी, दुर्ग, भिलाई और राजधानी रायपुर से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आ रहे है। झांकी के पहले दिन 300 से अधिक लोग पहुंचे थे। वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 450 को पार कर गया। लोगों की माउथ पब्लिसिटी के कारण प्रतिदिन इसे देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

धनंजय ने आगे बताया कि भूत बंगला का कान्सेप्ट पूरी तरह फिल्मों सीन की तरह तैयार किया गया है। यहां आने पर लोगों को काफी रोमांचकारी महसूस होता है। छोटे बच्चों को और भी अधिक मजा आता है। भूत बंगला के अंदर हमारी टीम के कलाकार भूत के ड्रेसअप में आपको देखने को मिलेंगे। सभी से चेहरे में भूत का मुखौटा और कपड़े रहते है। वहीं बैकग्राउंड में डरावनी वाली म्यूजिक भी बजती है, जो लोगों को और अधिक प्रभावित कर रही है। इसके साथ यहां फूड स्टाल भी लगाया गया है।