छत्तीसगढ़

WRS दशहरा उत्सव मैदान पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा... तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर। डब्ल्यूआरएस दशहरा मैदान में होने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। 

विधायक ने नगर निगम जोन 2, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, छत्तीसगढ़ विद्युत पावर कंपनी के अधिकारियों को डब्ल्यू आरएस दशहरा उत्सव की गरिमा के अनुरूप मैदान में सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेटिंग  सहित अन्य आवश्यक प्रबंधन प्रशासनिक तौर पर शीघ्र प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने डब्ल्यूआरएस दशहरा उत्सव समिति के राधेश्याम विभार, पदाधिकारीगणों, से चर्चा की. रायपुर उत्तर विधायक ने नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता राजेश नशीने, सम्बंधित अन्य अधिकारीगणों को व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश निरीक्षण के दौरान दिए।