छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालुर के सावनार इलाके में बीती रात एक बार फिर से नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। साथ ही नक्सलियों ने शव के पास मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा है।   

भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि, यह घटना भोपालपटनम थाना क्षेत्र का हैं। बताया गया कि, जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनपुर के पोषणपल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों ने ग्रामीण ताटी कन्हैया की मुखबिरी के आरोप में निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी।  घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं नक्सलियों ने हत्याकर शव गांव में फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है।