मुख्यमंत्री साय 14 अक्टूबर को एक दिवसीय सूरजपुर और रायगढ़ प्रवास पर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री साय 14 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.05 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बतादें कि मुख्यमंत्री 11.35 को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 12.35 को सूरजपुर पहुंचेगे। वहां वे जिला स्तरीय सर्व आदिवासी समाज के कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे वहां से रवाना होकर वे रायगढ़ पहुंचेगे। जहां वे करमा महोत्सव में शामिल होंगे। वहीं शाम 5 बजे तक रायपुर लौट आएंगे।