शंकर नगर और वल्लभगर केंद्र की महिलाओं ने मनाया होली उत्सव
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की शंकर नगर और वल्लभनगर महिला केंद्र की टीम ने होली मिलन उत्सव धूमधाम के साथ मनाया। शंकर नगर स्थित बालवाचनालय में उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव का शुभारंभ आयुषी विठालकर और श्वेता डबली ने गणेश वंदना के साथ किया। उसके उपरांत सभी सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
महिला दिवस पर वंदना अलोणी, आयुषी विठालकर ने अपने विचार व्यक्त किए। नेहा फडनवीश ने सुंदर कविता प्रस्तुत की। होली की प्रस्तुति में गेम्स, नृत्य श्वेता डबली, लक्ष्मी जिल्हारे और शेफाली फडनवीस ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और विशेष अतिथि के रुप में डा. शिखा चिदंबरे उपस्थित थीं। रेणुका मार्डिकर ने होली पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं केंद्र की सहसंयोजिका रैना पुराणिक, तोषिका भुजबल, वर्षा उरकुरकर और वैशाली निमजे सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।
वहीं वल्लभनगर केंद्र में होली के दिन सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ में गुजिया और मिठाई का आनंद लिया। अर्चना जतकर, नूतन दामले, माधुरी गाड़गिल, अपर्णा आठले, शुभांगी आप्टे, अपर्णा देशमुख, विशाखा तोपखानेवाले, कांचन पुसदकर, मंजुषा चिलमवार, रोहणी पेंडसे, अपर्णा पेंडसे, आशा बोरवाल, प्रिती केसकर, राशि जैन, रक्षा जैन, वंदना पाटिल सभी ने होली के रंगों का आनंद लिया।