दिव्य महाराष्ट्र मंडल

*बाल संस्‍कार शिविर का ऑफलाइन शुभारंभ एक मई को महाराष्‍ट्र मंडल में

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के बाल संस्‍कार शिविर का ऑफलाइन मोड पर शुभारंभ शुक्रवार, एक मई को हो रहा है। चौबे कॉलोनी स्थित मंडल में शुरू हो रहे इस शिविर में बच्‍चों के लिए वि‍भिन्‍न मंत्रोच्‍चार, व्‍यायाम, माइंड गेम सहित अनेक गतिविधियां होंगी। आध्‍यात्मिक समिति की समन्‍वयक आस्‍था अभय काले ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर होने वाले एक महीने के शिविर में अब तक बड़ी संख्‍या में बच्‍चों ने गूगल फार्म भरे हैं। इनमें रायपुर, बिलासपुर सहित पुणे, सोलापुर सहित अनेक शहरों के बच्‍चे शामिल हैं। रायपुर से बाहर के बच्‍चों के लिए शुक्रवार और शनिवार को भी ऑनलाइन शिविर की व्‍यवस्‍था की गई है। इनमें प्रतिदिन की तरह ही सभी सेगमेंट की गतिविधियां होंगी। आस्था ने कहा कि अभी तक जिन बच्चों ने महाराष्ट्र मंडल के बाल संस्कार शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे बच्चे तत्काल अपने अभिभावकों के माध्यम से पंजीयन करवा लें। यह सुविधा रविवार, तीन मई तक ही जारी रहेगी।