राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे….. सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने… से गूंज उठे मंदिर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सभी महिला केंद्रों में होली के दूसरे दिन होली मिलन के साथ स्थानीय मंदिरों में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। वल्लभनगर, बूढ़ापारा, टाटीबंध और शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ पाठ किया। महिलाओं के पाठ के कारण राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे….. सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने… से मंदिर गूंज उठे।
महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि साई बाबा मंदिर में वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने 51 बार रामरक्षा स्त्रोत का पाठ किया। इस दौरान अर्चना जतकर, शांता गायधनी, नलिनी काले, नलिनी शुक्ला आदि उपस्थित थे। वहीं बूढापारा केंद्र की महिलाओं ने 10 बार रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अंजली नलगुंड़वार, प्रणिता नलगुंडवार, ज्योति पवार, हेमा पराडकर, आस्था काले, सुनील शिंडे, चंद्रहास घाटगे, सोनम बेहरा और नीमिशा तिवारी प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।
काले ने आगे बताया कि टाटीबंध केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में पाठ किया। इस दौरान सारिका पोराटे, रश्मि गोवर्धन, सोनल पेंदे, अंजली खेर, अंजली घोटे, कीर्ति भिते, रेणु देशमुख, रचना विंचुलकर, मंजू मारकाले, संगीता देशपांडे, प्रिया कोन्हेर, सपना जोशी, वंदना आठले, शारदा लोनारे, शिल्पा भोपापुरकर, मनीषा मर्जीवे प्रमुख रुप से उपस्थित थीं। वहीं राजेंद्र नगर स्थित हनुमान मंदिर में अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाखरे, अक्षता भागड़ी सहित अमलीडीह केंद्र की अन्य महिलाओं ने पाठ किया।