सामाजिक कार्यों में महाराष्ट्र मंडल की सहभागिता प्रशंसनीयः पल्लवी गोरे
2025-03-17 09:11 PM
336
रायपुर। सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भूत समागम कहीं देखना है तो आपको महाराष्ट्र मंडल रायपुर आना होगा। यहां जितनी सामाजिक गतिविधियां होती है, उतनी ही सांस्कृतिक और शैक्षणिक भी। निःसंदेह यहां आने वाले सभी को कुछ न कुछ सीखने और समझने को मिलता है। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची लेखिका और संपादक पल्लवी आशीष गोरे ने कहीं।
होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम अभी रायपुर में अपने ससूर नाना गोरे की शताब्दी समारोह मनाने जा रहे है। वे मंडल से जुड़े रहे, मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काळे और उनकी पूरी टीम ने हमें बताया कि मेरे ससूर नाना गोरे की महाराष्ट्र मंडल में क्या-क्या सहभागिता रही। कम समय में बहुत सारी जानकारी मिली। मंडल की सामाजिक गतिविधियां काफी रोचक रही। उन्होंने आगे कहा कि आज के होली मिलन कार्यक्रम में मैं भी शामिल हुए। गीता दलाल जी ने गेम खिलाया। जिसमें मैंने भी सहभागिता निभाई। काफी दिनों बाद मुझे महाराष्ट्र मंडल और समाज के साथ होली पर काफी आनंद की अनुभूति हुई।