दिव्य महाराष्ट्र मंडल

कैटवाक, गेम्स और ढोल पर मस्ती भरे डांस 20 मार्च को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में 20 मार्च को शाम 4.30 बजे से महिलाओं के कैटवाक के साथ गेम्स और ढोल पर मस्ती भरे डांस देखने के लिए मिलेगा। अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों की क्रम में मंडल की दोनों केंद्र की महिलाओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम समन्वयक चौबे कालोनी केंद्र की अक्षता पंडित ने बताया कि अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों की परीक्षाओं का दौर खत्म होने के साथ महिलाएं अपने कार्यों से थोड़ी फ्री हुई है। महिलाओं के मनोरंजन के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम समन्वयक सुंदर नगर केंद्र की स्मिता टेंबे ने कहा कि कार्यक्रम में दोनों ही केंद्र की महिलाएं आकर्षक डांस प्रस्तुत करेगी। दोनों ही डांस रिमिक्स गानों की धून में होगा। वहीं महिलाएं पारंपरिक और मार्डन ड्रेस कोड में रैंप पर कैटवाक करती नजर आएगी। कार्यक्रम के अंत में ढोल का प्रवंध किया गया है। जिसमें कार्यक्रम  में शामिल सभी लोग जमकर डांस करेगे।