वल्लभनगर केंद्र की मासिक बैठक में आगामी आयोजनों पर चर्चा
2025-03-30 02:06 PM
514
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वल्लभ नगर महिला केंद्र की मासिक बैठक में 29 मार्च को मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में अर्थात एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में मट्ठा वितरण पर चर्चा की गई। इसके साथ प्रत्येक माह केंद्र के सदस्यों का जन्म दिन मनाने की योजना, नवरात्र के कार्यक्रमों और मंडल के सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई।

महिलाओं को कई रोचक गेम्स खिलाए गए। इस दौरान खेल को श्रीरामचंद्र जी से जोड़ा गया। खेल में सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ खेला। खेल में प्रथम कांचन पुसदकर, द्वितीय विशाखा तोपखानेवाले और तृतीय संतोषी देवस्थले रही। कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया गया। बैठक का आभार प्रदर्शन मनीषा सदन और संचालन वंदना पाटिल व जया काले ने किया।
बैठक में अर्चना जतकर, अपर्णा पेंडसे, नंदा अगस्ती, शोभा पाटिल, जया काले, विजया चौधरी, प्रेरणा मोरे, प्रतिमा अगलावे, सुवर्णा कस्तूरे, माधुरी गाडगिल, प्राजक्ता पुसदकर, वंदना पाटिल, संगीता पवार, शिल्पा आसटीकर, मानसी बिठालकर, प्रेमा बिठालकर, सुलभा बिठालकर, चित्रा कोल्हे, सीमा मिसडे, मंजूषा चिलामवार, रोहिणी पेंडसे, शोभा ठाडा, आशा बारेवाल, कांचन पुसदकर, शोभा मोहता, संतोषी देवस्थले, प्रिती केसकर, मेघा रिषी, ऊषा काकडे, सुहानी पवार और स्मिता चाडोलकर विशेष रुप से उपस्थित थीं।