दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में समर कैंप 21 अप्रैल से.. डांस, जुंबा, मेडिटेशन के साथ होगा बहुत कुछ

(फाइल फोटो)
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डांस, जुंब, म्यूजिक, गीत-संगीत, ड्राइंग, क्राफ्ट, खेलकूद, योग, मेडिटेशन के साथ फायरलेस कुकिंग का आयोजन किया गया है। 
 
स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि स्कूल में विगत वर्षों की भांति वार्षिक परीक्षा के उपरांत बच्चों के चौमुखी विकास तथा विभिन्न तरीकों से उनकी हॉबीज को पल्लवित करने के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया है। समर कैंप 21 से 28 अप्रैल 2025 तक एक हफ्ता चलेगा। इसका समय सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक 2 घंटे का रहेगा। अभिभावक और बच्चे अपने पसंद की एक्टिविटी में रजिस्ट्रेशन कराकर इन दो घंटा का समुचित उपयोग कर सकते हैं। समर कैंप से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अपर्णा  आठले  9039388765 और अस्मिता कुसरे 9300852505 से संपर्क किया जा सकता है।