दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राजमाता अहिल्या बाई पर नृत्‍य नाटिका आज वीवाय हॉस्पिटल में

0- महाराष्‍ट्र मंडल के महिला केंद्रों की गृहणियों ने इसी नृत्‍य नाटिका को बृहन्‍न महाराष्ट्र मंडल के वार्षिक अधिवेशन में भी किया था मंचित

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के महिला केंद्रों की ओर से शनिवार, 19 अप्रैल को दोपहर दो बजे कमल विहार स्थि‍त वीवाय हॉस्पिटल में अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया है। इसमें हॉस्पिटल का समूचा मेडिकल स्‍टाफ शामिल होगा। इसी नृत्य नाटिका का मंचन महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में 12 जनवरी को किया गया था। पुण्‍यश्‍लोका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर नृत्य नाटिका का निर्देशन मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने किया है। रंजन मोडक ने तकनीकी सहयोग किया है।
 
विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि रानी अहिल्याबाई महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देती थीं। नृत्‍य नाटिका में राजमाता अहिल्‍या बाई के इस विशेषता के बेहतर तरीके से बताया गया। राजमाता अहिल्‍या बाई के पुत्र मालेराव के रथ से कुचलकर गाय के बछडे़ की मौत हो गई थी। जब इस घटना की जानकारी राजमाता को हुई तो उन्‍होंने मालेराव को भी रथ से कुचलकर मारने की सजा सुनाई। जब यह सजा देने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ, तो मालेराव को कुचलकर मारने के लिए स्‍वयं अहिल्‍या बाई रथ पर सवार होकर निकलीं। वहीं बछडे की मां गाय रथ के सामने आकर अहिल्‍या बाई को सजा देने से रोकती है और वह अपना स्‍थान नहीं छोड़ती। इस पूरे प्रकरण को नृत्‍य नाटिका में पूरी संजीदगी के साथ मंचित किया जाएगा।
 
रंजन मोडक के मुताबिक नृत्‍य नाटिका मे तोषिका भुजबल ने अहिल्‍या बाई, अर्चना भाकरे ने मालेराव, लक्ष्‍मी लिल्‍हारे ने राजमाता की बहू, वनिता चितांबरे ने सेनापति, गीता दलाल ने सूत्रधार, वंदना पटिल ने गाय मालिक, अंकिता किरवई, रैना पुराणिक और वर्षा उरकुरे ने दरबारी की भूमिका निभाई है। इस नृत्‍य नाटिका में अर्पणा देशमुख, स्‍वात‍ि कोरान्‍ने, स्‍मिता बल्‍की, प्राची जोशी और स्‍वाती जोशी ने अपने नृत्‍य कौशल से नाटिका को और भी मनोरंजक बनाया है।