वल्लभनगर और अमलीडीह महिला केंद्र में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
2025-05-11 03:18 PM
187
रायपुर। महराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से प्रत्येक शनिवार को चल रहे रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ इस शनिवार भी पूरे उल्लास के साथ जारी रहा। मंडल के वल्लभनगर और अमलीडीह महिला केंद्र की महिलाओं ने पाठ के क्रम को जारी रखा।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि इस शनिवार बैशाख शुक्ल त्रयोदशी को वल्लभ नगर और अलमीडीह केंद्र की महिलाओं ने पाठ किया। वल्लभनगर केंद्र में महिलाओं ने मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने पाठ के साथ मदर्स डे के उपलक्ष पर सभी मेंबर को चीट देखकर अपनी मम्मी का नाम लिखने के लिए बोला गया। बाद में चिट को मिक्स करके अब सभी को एक-एक चिट निकालने के लिए बोल गया। जिनकी पास अपनी मम्मी का नाम आता है वह विनर घोषित किए गया। साथ में एक चिट पर हैप्पी मदर्स डे पे डाला गया था। जिनके पास था उनको माला पहना कर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशेष रुप से मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, अपर्णा देशमुख, अर्चना जतकर, सुवर्णा कस्तूरे, रोहिणी चिमोटे, चांदोलकर, रोहिणी पेंडसे, मेघा ऋषि, माधुरी गाडगिल, कंचन पुसदकर, प्राजक्ता पुसदकर, मंजूषा, सुहानी, प्रेमा, पाटिल, सीमा, आशा, शोभा उपस्थित रहीं। इसी तरह अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ पाठ किया। इस दौरान अर्चना भाकरे, सोनाली नायडू ,शकुन वोरा, संध्या सिसोदिया अल्पना देवरणकर, संध्या फूलझेले, मेघा जोशी ,अर्चना धर्माधिकारी, सुमन साहू बिंदु सिंह पूनम गुप्ता उपस्थित रहीं।