दिव्य महाराष्ट्र मंडल

“नृत्यम” समूह नृत्य प्रतियोगिता वल्लभनगर केंद्र को मिला द्वितीय स्थान

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामांजलि के तत्वावधान में आयोजित नृत्यमसमूह नृत्य प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल की वल्लभ नगर महिला केंद्र की टीम ने शानदार मराठी फोक डांस जोगवा की प्रस्तुति देकर स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि जोगवा  नृत्य में सभी महिलाएं मिलकर मां दुर्गा से यह प्रार्थना करती है की हे माता हमें आशीर्वाद रूप में विश्व की शांति प्रदान करें, देश की शांत प्रदान करें। समाज में शांति प्रदान करें और सभी मानव जाति का कल्याण करें। इस तरह से मराठी लोक डांस सुन्दर प्रस्तुति दी गई। दर्शकों ने जोरदार तालियों से यह बता दिया की नृत्य द्वारा की गई विश्व शान्ति के लिए कामना बहुत सुन्दर रही।

बतादें कि नृत्यमनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन समता कॉलोनी स्थित एमएआईसी ऑडिटोरियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न समाजों की महिलाओं ने शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय, वेस्टर्न और लोकनृत्य में अपनी प्रस्तुतियां दी। आयोजन में 350 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति राजेश अग्रवाल एवं नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे उपस्थित रही। जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।