दिव्य महाराष्ट्र मंडल

डंगनिया केंद्र के हरलालिका तीज में नमिता बनीं सावन क्‍वीन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने दिलचस्‍प खेलों के साथ हरतालिका तीज महोत्‍सव आयोजित किया। डंगनिया केंद्र की चुड़ी को सेफ्टी पिन से उठाने की प्रतियोगिता में भी नमिता शेष प्रतिभागी महिलाओं से आगे रहते हुए एक बार फिर विजेता रहीं और सावन क्वीन चुनी गई।

डंगनिया केंद्र का बीसी और हरतालिका तीज का प्रोग्राम चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्‍ट्र मंडल भवन में धूमधाम से मनाया गया। अनुभा जाऊलकर ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्र की सभी महिलाएं ग्रीन ड्रेसकोड थीम पर सजकर आईं थीं। महिला सभासदों के बीच सावन पर आधारित सावन क्‍वीन सुनिश्चित करने के लिए रेंडम गेम खेला गया। इसमें सभी प्रतिभागियों को एक- एक चीट उठानी थी। इस में सखी निवास प्रभारी नमिता शेष विजेता रहीं और सावन क्वीन घोषित की गईं।

इधर चुड़ी को सेफ्टी पिन से उठाने के खेल में भी नमिता शेष विजेता रहीं। उन्‍हें बकायदा पुरस्‍कृत भी किया गया। इस प्रोग्राम में सहभागी रहीं जया भावे, अंजलि काले, माधुरी इंचुलकर, रंजना राजिमवाले, श्रद्धा मरघड़े, रश्मि डांगे, विजया भाले, अनुजा महाड़िक, अपर्णा दबड़गांव, प्रणिता इंचुलकर, संध्या अनिल, सृष्टि दंडवते, प्रियंका राजपूत, माधवी गिरहे, शैला गायधनी, अनामिका महाजन सहित बड़ी संख्‍या में उपस्थित रहीं।